लाल परिधान, माथे में सिंदूर और हाथों मशाल लेकर महासमुंद की सड़कों पर निकली सैकड़ों महिलाएं, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्वदलीय नारीशक्तियों ने निकाली सिंदूर यात्रा व मशाल रैली, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद

(ढिंढोरा24 डेस्क)
महासमुंद। जिला मुख्यालय के लोहिया चौक से सर्वदलीय नारीशक्तियों की विशाल भीड़ के साथ शहर के मुख्यमार्गों पर महिलाओं ने सिंदूर लगाकर, लाल रंग के परिधान और हाथों में मशाल लेकर सिंदूर यात्रा निकाली। सिंदूर यात्रा में महिलाओं के साथ महासमुंन्द लोकसभा की सांसद रूपकुमारी चौधरी,विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कृषि बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, बीजेपी जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का चंद्राकर, नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रभारी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू और विभिन्न महिला संगठनों के पदाधिकारी भारतमाता की जय, वंदे मातरम का जयघोष करते हुए रैली में शामिल हुए | सिंदूर यात्रा रैली के पूर्व लोहिया चौक में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरीं ने कहा कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादीयो ने निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर कई महिलाओं की सुहाग की हत्या कर उनका सिंदूर मिटा दिया। पूरे देशभर में इस जघन्य हत्याकांड से महिलाओ में आक्रोश का माहौल है | इस निर्मम हत्याकांड को केंद्र की सरकार ने गम्भीरता से लेते हुए भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तानी आतंकी अड्डो को खत्म करने के मिशन में सफलता हासिल की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर केंद्र की सरकार की जवाबी कार्यवाही का उल्लेख करते हुए कहा कि एक तरफ महिला माता बहनों का सिंदूर मिटाने वाले आतंकियो को मुंहतोड़ जवाब देश की पराक्रमी सेना ने दिया है वही दूसरी तरफ देश भर में महिला मातृशक्ति और देशप्रेमी नागरिक, सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करने तिरंगा यात्रा, सिंदूर यात्रा के माध्यम से अपनी राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रकट कर रही है। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस सिंदूर यात्रा में शामिल महिलाये लाल रँग के परिधान में राष्ट्र की एकता अखंडता और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत, भारत माता की जय, वंदेमातरम का जयघोष करते हुए गगनभेदी नारे लगाते हुए हाथों में मशाल थामे उत्साह से शामिल हुई। कार्यक्रम की प्रभारी सुधा साहू ने इस विशाल रैली में शामिल सर्वदलीय महिला कार्यकर्ताओ, विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिधिगण और गणमान्य जनो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, जब जब इस देश की स्वाभिमान और अस्मिता पर संकट आया है तब तब मातृ शक्ति ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए देश की रक्षा में हरसंभव योगदान दिया है।