छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

आरंग पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री करते महिला सहित 2 लोगों को किया गिरफ्तार, नारकोटिक्स एक्ट में की गई कार्रवाई

रायपुर/आरंग। आरंग पुलिस ने समोदा पेट्रोल पंप के पास गांजा बेचते एक महिला के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।

                        जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में थाना आरंग द्वारा दिनांक 01.08.2025 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल ग्राम समोदा पेट्रोल पम्प के पास से आरोपिया श्रीमति रेतवी उर्फ लक्ष्मी देवदास पति अजय देवदास उम्र 35 वर्ष सा0 समोदा थाना आंरग जिला रायपुर के कब्जे से एक प्लास्टिक सफेद रंग के थैला में 700 ग्राम किमती 7000 रू0 का रखे मिला जिसे पुछताछ करने पर आरोपी राजकुमार देवागंन पिता स्व0 कांतिलाल देवागंन उम्र 42 वर्ष साकिन साल्हेभांठा थाना कोमाखान जिला महासमुंद द्वारा मोटर सायकल क्र0 सीजी 06 ए 8766 से छोड़ना बताने पर मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी को विधिवत दिनांक 01.08.2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण का कृत्य अपराध क्र0 429/2025 धारा 20 (क) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1.         श्रीमति रेतवी उर्फ लक्ष्मी देवदास पति अजय देवदास उम्र 35 वर्ष सा0 समोदा थाना आंरग जिला रायपुर

2.         राजकुमार देवागंन पिता स्व0 कांतिलाल देवागंन उम्र 42 वर्ष साकिन साल्हेभांठा थाना कोमाखान जिला महासमुंद

Related Articles

Back to top button