छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल महासमुंद में डॉक्टरों ने की सफल जटिल सर्जरी, 60 वर्षीय हृदय रोगी महिला के पेट से निकाला गया 3kg का ग्रीवा फाइब्रॉएड

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)

महासमुंद। महासमुंद के मेडिकल कालेज सह जिला अस्पताल में आज एक जटिल सर्जरी को डॉक्टरों ने सफल कर दिखाया है। डॉक्टरों ने 60 वर्षीय हृदय रोगी महिला के पेट से 3 किलोग्राम का ग्रीवा फाइब्रॉएड सफलतापूर्वक निकाला है। मरीज महिला भारतमती सिदार को पेट में भारीपन और गांठ की शिकायत थी। जिसके जांच में पता चला कि, उन्हें हृदय रोग भी है, जिसमें ट्राइकसपिड रेगर्जिटेशन और माइट्रल रेगर्जिटेशन शामिल है। इसके सर्जरी में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

सर्जरी में ये थी चुनौतियां

अस्पताल अधीक्षक डॉ बसंत महेश्वरी ने बताया कि, मरीज के सर्जरी में काफी चुनौतियां थी। रोगी की उम्र और हृदय रोग की स्थिति ने सर्जरी को जटिल बना दिया था। ग्रीवा फाइब्रॉएड का आकार और स्थिति भी एक बड़ी चुनौती थी। जिसे डॉक्टरों की सूझ-बूझ ने सफल कर दिखाया है।

सर्जरी के दौरान ये डॉक्टरों और स्टाफ की टीम ने किया कमाल

मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में हुए इस सफल सर्जरी में डॉ. नेहा ठाकुर, विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग विभाग, डॉ. प्रतिमा कोश्वरा, डॉ. महेंद्र ध्रुवे, डॉ. जूली, ओटी सिस्टर पूजा और तृप्ति, एनेस्थेटिस्ट टीम में डॉ. चंद्रपाल भगत और डॉ. विवेक का विशेष योगदान रहा।

सर्जरी की सफलता

मरीज महिला की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई और उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। मेडिकल कालेज सह जिला अस्पताल की टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज की जान बचाई है। डॉक्टरों के इस प्रयास और सफल मेहनत ने सरकारी अस्पताल में इलाज पर उठने वाली उंगलियों पर करारा जवाब भी दिया है।

Related Articles

Back to top button