कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का महासमुंद में गरमजोशी से स्वागत, बैज न3 मजबूती से संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा करने किया आह्वान

महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज महासमुंद के दौरे पर रहे। उनका जिले में गरमजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर और अमरजीत चावला पूर्व प्रभारी महामंत्री भी मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी का मूल मंत्र जनता की सेवा है और यही भावना हमारी कार्यप्रणाली का आधार है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए कहा कि गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँच बनाकर ही जनता की समस्याओं का समाधान संभव है।
कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हित में ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे धान खरीदी, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा में सुधार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हें घर-घर तक पहुँचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यकर्ताओं से दीपक बैज का आह्वान
दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मजबूती से संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा करें और आम जनता तक कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति सेवा और समर्पण की माँग करती है, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर,आलोक चंद्राकर संयुक्त सचिव प्रदेश कांग्रेस, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष,खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष,निखिलकांत साहू अध्यक्ष नगर पालिका, अमन चंद्राकर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष,प्रदीप चंद्राकर महामंत्री,गौरव चंद्राकर महामंत्री,मनोज कांत साहू पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका,वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र चंद्राकर,गुरमीत चावला महामंत्री,पार्षद मुस्ताक खान,वीरेंद्र चंद्राकर,भारत ठाकुर अधिवक्ता,तबरेज खान,सोनम रामटेके,ममता चंद्राकर, नितेंद्र बैनर्जी जिला अध्यक्ष सेवादल,पूर्व एल्डरमैन जावेद चौहान,प्रकाश अजमानी,सुरेंद्र ठाकुर, डॉ.बलवंत साहू,अनुराग चंद्राकर,आकाश निषाद,मनोहर ठाकुर,प्रकाश अजमानी,विनोद युगर,संतोष धीवर,मानिक साहू,सागर डोंगरे तुलसी देवदास,भानु सोनी, एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थिति रहे।