छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागराजनीतिरायपुर संभागराष्ट्रीयसरगुजा संभाग

महासमुंद में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया का जोरदार स्वागत, कवर्धा में हुई घटना और दीपक बैज के बयान पर राहुल ने किया कटाक्ष


महासमुंद। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया आज पहली बार महासमुंद पहुंचे। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया।जिला भाजपा कार्यालय में विधायक राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राहुल टिकरिया ने सभी से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की और युवा मोर्चा में जोश भरा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मीडिया से चर्चा में राहुल टिकरिया ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन होकर सियासत कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 में जिला पंचायत सभापति रहते हुए उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद से कांग्रेस उन पर काउंटर कर रही है।

कवर्धा झड़प पर बयान

कवर्धा में भाजपा युवा मोर्चा और युवक कांग्रेस के बीच हुई झड़प को लेकर राहुल टिकरिया ने कहा कि विरोध का एक संवैधानिक तरीका होता है। बिना सूचना दिए नेशनल हाईवे जाम करना और गाड़ी के सामने खड़े होना गलत है।

दीपक बैज के बयान पर पलटवार

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के 1 नवंबर को नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखाने के बयान पर राहुल टिकरिया ने कहा कि कांग्रेस राज्य स्थापना दिवस का विरोध कर रही है, जो छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है और रजत जयंती वर्ष का आयोजन हो रहा है।

img 20251011 wa00162306798887685461496

Related Articles

Back to top button