छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

महासमुंद बार काउंसिल के 10वीं बार अपराजित अध्यक्ष बने एडवोकेट अनिल शर्मा, अध्यक्ष सहित ज्यादातर पदों पर निर्विरोध लगी मुहर, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और महिला कार्यकारिणी के लिए कल होगा चुनाव

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
महासमुंद। महासमुंद बार काउंसिल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर चुनाव की प्रक्रिया की जा रही है। इसी कड़ी में महासमुंद बार काउंसिल के अध्यक्ष अनिल शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। अनिल शर्मा महासमुंद बार काउंसिल के लगातार अपराजित रूप से 10वीं बार अध्यक्ष बने हैं। उनके अध्यक्ष बनने से बार काउंसिल के सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर की है और उन्हें फूल मालाओं के साथ शुभकामनाएं दी है। अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पुस्तकालय प्रभारी, क्रीड़ा सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों पर भी निर्विरोध सदस्यों का चयन किया गया है। जिसमें तरुण जलक्षत्री को उपाध्यक्ष, वंद्नानंद को कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला, के.के.पटेल को क्रीड़ा सचिव, रूपम शर्मा को पुस्तकालय प्रभारी के रूप में निर्विरोध मनोनीत किया गया है। वहीं कार्यकारणी सदस्यों में कुंदन चंद्राकर, धनेश चंद्राकर, जनकराम साहू, राजेंद्र साहू और दुर्गेश निराला को निर्विरोध सदस्य चुना गया है। बार काउंसिल के इस चुनाव में सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और महिला कार्यकारिणी के लिए कल निर्वाचन की प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें सचिव पद के लिए नूतन कुमार साहू और संदीप साहू के बीच चुनाव होगा। वहीं सह सचिव के लिए राजेंद्र बांसकर, राजेश दीवान और सुमित्रा वस्त्रकार प्रत्याशी के रूप में मैदान पर है। कोषाध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश साहू और शिव भारद्वाज के बीच चुनाव होगा। जबकि महिला कार्यकारिणी के लिए गिरजा साहू और झामिन निषाद प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान पर है। जिसके लिए कल गुरुवार 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से बार काउंसिल के सदस्यों के द्वारा वोटिंग की प्रक्रिया की जाएगी।

Related Articles

Back to top button