छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

धान खरीदी में महासमुंद जिला प्रदेश में अव्वल, जिले में हुई रिकॉर्ड 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी, 182 समीतियों में 1 लाख 48 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान

महासमुंद। महासमुंद जिले में इस वर्ष खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ। पिछले साल के तुलना में इस साल भी महासमुंद जिले में रिकॉर्ड 10 लाख मैट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है। जिले में 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से एक लाख 48 हजार 418 किसानों ने इस वर्ष समर्थन मूल्य में अपना धान बेचा। जिनसे कुल 10 लाख 187 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। जो प्रदेश में सर्वाधिक है और पहले पायदान पर है। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सतत निगरानी और नियमित निरीक्षण के साथ इस वर्ष धान की खरीदी की गई। किये गए धान खरीदी में से अब तक कुल 5 लाख 18 हजार 507 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी हो चुका है, जिसके विरूद्ध 2 लाख 97 हजार 449 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। शेष की उठाव की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button