अपराधबिलासपुर संभागरायपुर संभाग

तखतपुर में सनसनी: नहर किनारे मिला महासमुंद के युवक का शव, हत्या या हादसा! जांच में जुटी पुलिस

तखतपुर/महासमुंद। तखतपुर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। मृतक की पहचान महासमुंद निवासी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ दिनों से अपने मित्र के पास तखतपुर में रुका हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ​​जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के कुर्मी पारा निवासी हरिशंकर वैष्णव (40 वर्ष) करीब 15 दिन पहले तखतपुर आया था। वह यहाँ शासकीय पॉलिटेक्निक में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत अपने मित्र दुष्यंत चंद्राकर के साथ रह रहा था।​बताया जा रहा है कि, बीती रात लगभग 8 बजे हरिशंकर और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद हरिशंकर यह कहकर घर से निकला था कि, वह टहलने जा रहा है, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नहर रोड पर उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ​प्रथम दृष्टया पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। रात में दोस्त के साथ हुआ विवाद और शव की स्थिति मामले को संदिग्ध बना रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के मित्र सहित आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। फोरेंसिंक की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगा हुआ है।

“प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है, लेकिन हम सभी पहलुओं (विवाद और संदिग्ध परिस्थितियों) की बारीकी से जांच कर रहे हैं। मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।” — विवेक पांडेय, थाना प्रभारी, तखतपुर

Related Articles

Back to top button