छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

सुशासन तिहार: लोहारडीह में समाधान शिविर का आयोजन, जन समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी पहली प्राथमिकता: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद। प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए संचालित ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत महासमुंद ब्लॉक के ग्राम लोहारडीह में भव्य समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को उनके द्वार पर ही सुलझाना और उनकी जायज मांगों को पूरा करना है। ​विधायक सिन्हा ने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने आवेदन लेकर आए नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार हर वर्ग के साथ न्याय कर रही है। समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निपटारा एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाएगा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनता की शिकायतों के समाधान में कोई कोताही न बरती जाए।”

​शासन और जनता के बीच ‘पारदर्शी संवाद’

​विधायक ने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शी संवाद स्थापित करना ही इस पहल की मूल भावना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, ​शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए।​जनता की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। ​जनता सर्वोपरि है, इसलिए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हो। ​

डबल इंजन सरकार से हो रहा चहुंमुखी विकास

​कार्यक्रम के दौरान श्री सिन्हा ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कारण विकास की गति तेज हुई है। गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
​शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्हें शासन की योजनाओं से अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button