धूमधाम के साथ मनाया जाएगा बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल का जन्मदिन, अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का होगा आयोजन

महासमुंद/बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर संपत अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। रविवार 10 मई को डॉक्टर संपत अग्रवाल के जन्मदिन पर बसना शहर के मंगल भवन में अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसकी शुरुआत आज दोपहर कलश स्थापना व नाम उच्चारण के साथ शुरू होगा। रविवार 10 मई की दोपहर पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ संकीर्तन का समापन होगा। इस अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसमें सबसे पहले पाटन दादर छत्तीसगढ़ के श्री राधा-माधव कीर्तन मंडली, गोहेदादर के श्री नदी घोष प्रेम उद्दंड संकीर्तन मंडली, स्वर्णपुरी सोनपुर उड़ीसा के श्री चैतन्य संकीर्तन मंडली, पिपलीपाली बरगढ़ के श्री राधा-माधव महिला संकीर्तन मंडली, लूरूपाली उड़ीसा के श्री मां ब्रजेश्वरी संकीर्तन मंडली, चकरकेन बरगढ़ उड़ीसा के श्री राधा-माधव संकीर्तन मंडली और खेमड़ा बसना के श्री जय जगन्नाथ कीर्तन मंडली के गायक एवं टीम अपनी प्रस्तुति देंगे। यह पूरा आयोजन नीलांचल सेवा समिति बसना के नेतृत्व में किया जाएगा।



