छत्तीसगढ़

खेड़ीगांव से चौकबेड़ा तक बनेगी नई सड़क, विधायक द्वारिकाधीश यादव ने किया भूमिपूजन

महासमुंद/बागबाहरा। क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम खेड़ीगांव से चौकबेड़ा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। इस सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
गौरतलब है कि खेड़ीगांव से चौकबेड़ा मार्ग के निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। ग्रामीणों की इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा हैं। सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीणों को वर्षभर सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त होगी।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक श्री यादव का आभार जताया। सड़क निर्माण से खेड़ीगांव, चौकबेड़ा सहित आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य करन सिंह दीवान, संजय अग्रवाल, जनपद सदस्य पिथौरा श्रीमती हेमकरण दीवान, सरपंच सोपेद्र दीवान, उपसरपंच प्रतीक पटवा, संतोष यादव, रुद्र कुमार दीवान, लीला राम, खीर राम यादव, बलदाऊ राम यादव, शंकर दीवान, मोहन नायक, लखन यादव, अशोक दीवान, गणेश राम दीवान, मिलाप सिंह दीवान, नारायण गिरि, बलदाऊ यादव, लोकनाथ यादव, खाससिंह दीवान, भुवन निषाद, राजाराम यादव, चिंता राम दीवान, राधा बाई यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button