छत्तीसगढ़

पटेवा के नवनिर्मित महतारी सदन में पार्थिव शिवलिंग अभिषेक में शामिल हुए विधायक राजू सिन्हा, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की

महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी प्रिया सिन्हा के साथ ग्राम पटेवा के नवनिर्मित महतारी सदन में पार्थिव शिवलिंग अभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधानपूर्वक भगवान भोलेनाथ की, पूजा-अर्चना कर पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया और क्षेत्रवासियों की, सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की, कामना की।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ भगवान शिव का पूजन-अभिषेक किया गया। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि, भगवान शिव की, आराधना और धार्मिक आयोजनों से मन को शांति मिलती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि, भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा सिरपुर पटेवा मण्डल अध्यक्ष डिगेश्वरी चन्द्राकर, महामंत्री सुनील पटेल, ग्राम सरपंच पटेवा दूज बाई राजू ध्रुव, भाजपा नेतागण संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, कुलजीत सलूजा, शम्मी सलूजा, कमल कौशिक, हनी गंभीर, मनोहर साहू, टीकाराम पटेल, दिनेश रूपरेला, मनोज यादव भावरिया, राजा अग्रवाल, लीलाधर नायक, अजय साहू, सोमनाथ सिन्हा, संतोष शर्मा, विकास अग्रवाल, वासुदेव साहू, संजीव सिन्हा, नरेंद्र सिन्हा, सतीश मारकंडे, डेविड चंद्रकार, लाला साहू, सुनील शुक्ला, गणेश साहू, शोभित ध्रुव, बिन्द लाल ध्रुव, तुकाराम साहू, रामरतन बघेल, राधेश्याम नायक, जितेंद्र साहू, रेवती फेकर, बीना पटेल, प्रेम लाल ध्रुव, छोटे लाल निर्मलकर, नूतन साहू, भीष्मा नायक, टीकम पटेल सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button