छत्तीसगढ़

बसना से ‘ BJYM’ अभियान का शंखनाद, सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने युवाओं को दिया संगठन से जुड़ने का आह्वान

बसना। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘ज्वाइन BJYM’ अभियान के अंतर्गत बसना विधायक जनसंपर्क कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महासमुंद सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने उपस्थित युवा साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए ‘ज्वाइन BJYM’ अभियान के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण, संगठन सशक्तिकरण एवं जनसेवा के इस महाअभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, युवा शक्ति किसी भी देश और समाज की, रीढ़ होती है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से युवाओं की, ऊर्जा, नवीन विचारों और उनके नेतृत्व कौशल पर विश्वास करती आई है। ‘ज्वाइन BJYM’ अभियान केवल संगठन से जुड़ने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश और प्रदेश के विकास में अपनी सीधी भागीदारी दर्ज कराने का एक स्वर्णिम अवसर है। जब हमारे क्षेत्र का युवा जागरूक होकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आगे आएगा, तभी हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकेंगे। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस गति से प्रगति कर रहा है, उसमें युवाओं की, भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जनसेवा और संगठन निष्ठा ही हमारी प्राथमिकता है। मैं बसना विधानसभा के सभी समर्पित, ऊर्जावान और राष्ट्रप्रेमी युवाओं से आग्रह करता हूँ कि, वे अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ें, संगठन की रीति-नीति को अपनाएं और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने पर अपने विचार रखे। इस दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा महासमुंद अमन वर्मा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा,मंडल अध्यक्ष भाजपा बसना नरेंद्र यादव,महामंत्री भाजपा बसना मंडल दीपक शर्मा,जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल, विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, सभापति जनपद पंचायत बसना जन्मजय साव, कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल बसना अमृत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दुर्गा शंकर दुबे,जिला मंत्री युवा मोर्चा दिनेश अग्रवाल,जिला मंत्री युवा मोर्चा जतिन रूपरेला,जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा विकास बघेल,खेल एवं युवा प्रमुख सौरभ अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नंद किशन साव,जिला मंत्री युवा मोर्चा कमलेश डड़सेना,जिला कार्यसमिति सदस्य प्रकाश सिन्हा, कार्यालय प्रभारी कुशाल ठाकुर,नीति एवं अनुसंधान प्रमुख महेंद्र गुप्ता,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बसना आकाश सिन्हा,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पिरदा दिनेश कश्यप,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा गढ़फुलझर योगेश साहू,युवा मोर्चा महासमुंद नंदू जलक्षत्रि,मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सांकरा डिगेश यादव, मंडल मीडिया सह प्रमुख संजय यादव, मंडल आईटी प्रमुख शुभम अग्रवाल, महामंत्री युवा मोर्चा बसना नवीन यदु, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पिरदा राजाराम परमार, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पिरदा लोकेश पटेल, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बसना सुशांत साहू, महामंत्री युवा मोर्चा गढ़फुलझर सहदेव पटेल, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गढ़फुलझर जितेंद्र साव, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गढ़फुलझर प्रमीत साहू,महामंत्री युवा मोर्चा भंवरपुर प्रकाश सिन्हा,बसना क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button