देवार पारा आरंग में 1.6Kg गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार, नारकोटिक्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

आरंग। पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में थाना आरंग द्वारा दिनांक 06.08.2025 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल आरंग देवार पारा आरोपियो का झोपड़ी मकान से आरोपिया श्रीमति चमेली नागरे पति उत्तम नागरे उम्र 45 वर्ष निवासी देवार पारा आरंग थाना आरंग जिला रायपुर के कब्जे से 1.6 किलोग्राम किमती 16000 रू0 का रखे मिला आरोपी को विधिवत दिनांक 06.08.2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध क्र0 452/2025 धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. श्रीमति चमेली नागरे पति उत्तम नागरे उम्र 45 वर्ष निवासी देवार पारा आरंग थाना आरंग जिला रायपुर



