छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत बिरकोनी में करीब 39 लाख के विकास कार्य को मिली स्वीकृति

महासमुंद। मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत ग्राम बिरकोनी में करीब 39 लाख के विकास कार्य को स्वीकृति मिली है। इसके लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
बता दें कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्यों के लिए मुख्य अभियंता, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना द्वारा निर्धारित की गई मानक लागत के आधार पर प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें महासमुंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में पवन साहू के घर से दौलत चंद्राकर के घर की ओर कुल 500 मीटर सीसी रोड सह नाली निर्माण का कार्य होगा। इसके लिए करीब 39.15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। विकास कार्य की स्वीकृति पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अनेक विकास कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन की सरकार अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। राज्य में सुशासन के संकल्प को पूरा करने के लक्ष्य के साथ काम शुरू किया गया है। राज्य के हर वर्ग गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के विकास के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं।

गांव हो या शहर हर क्षेत्र में विकास

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सुशासन सरकार में गांव, शहर सभी जगह विकास हो रहे हैं। गांव में पहुंच मार्गों के साथ आंतरिक सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे बारिश में होने वाली आवागमन की समस्याओं से ग्रामीणों को छुटकारा मिल रहा है। किसानों की आय बढ़ रही है, माताओं – बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए मिल रहा है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। प्रदेश में युवाओं के लिए नए शैक्षणिक संस्थान, हाईटेक लाइब्रेरी खोले जा रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं को राज्य में ही बेहतर शिक्षा मिल सके।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button