छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

आरंग नगर पालिका को मिली विकास की बड़ी सौगात, रेलवे अंडर ब्रिज और 3km फोरलेन निर्माण को बजट में मिली स्वीकृति, अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने जताया आभार

रायपुर/आरंग। नगर के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के बजट 2026-27 में आरंग नवापारा (रा. मार्ग-20) स्थित आरंग रेलवे स्टेशन के निकट वाल्टेयर लाइन लेवल क्रॉसिंग (आर.व्ही.-24) पर आरओबी/आरयूबी (रेलवे ओवरब्रिज/अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे लंबे समय से जाम और दुर्घटना की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।उल्लेखनीय है कि उक्त प्रस्ताव नगर पालिका परिषद की प्रथम बैठक 30 अप्रैल 2025 को पारित कर शासन को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया था। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप अब इसे राज्य बजट में शामिल कर मंजूरी दी गई है। रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर ब्रिज निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।इसी क्रम में बद्रीप्रसाद कॉलेज चौक से पंचमुखी महादेव मंदिर तक एसएच-20 मार्ग पर लगभग 3 किलोमीटर फोरलेन निर्माण कार्य को भी बजट में स्वीकृति मिली है। यह मार्ग शहर का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन भारी वाहनों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों का आवागमन होता है। फोरलेन बनने से यातायात दबाव कम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा शहर के सौंदर्यीकरण और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप ने इन महत्वपूर्ण स्वीकृतियों को आरंग की जनता की जीत बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति आभार व्यक्त किया है।डॉ. संदीप जैन तथा सभी बीजेपी पार्षदों ने कहा कि आरंग नगर को सुनियोजित एवं आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर तय समय-सीमा में पूर्ण होगा। साथ ही नगर के अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए भी शासन स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं।नगरवासियों ने भी बजट में मिली इन सौगातों का स्वागत करते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने की मांग की है, ताकि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सके। कुल मिलाकर, आगामी समय में आरंग शहर विकास की नई इबारत लिखने की ओर अग्रसर दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button