छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 453.3 मिलीमीटर औसत वर्षा, सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 587.7 मिलीमीटर

महासमुंद। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 453.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 587.7 मिलीमीटर, सरायपाली में 573.8 मिलीमीटर, महासमुंद में 731.2 मिलीमीटर, बसना में 398.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 385.3 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 343.4 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 22 जुलाई को 26 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में सरायपाली तहसील में 60.1 मिलीमीटर, बसना में 37.3 मिलीमीटर, बागबाहरा में 17.7 मिलीमीटर, पिथौरा में 17.2 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 15.8 मिलीमीटर एवं कोमाखान तहसील में 8.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button