छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 565.0 मिलीमीटर औसत वर्षा,सर्वाधिक वर्षा सरायपाली तहसील में 775.4 मिलीमीटर

महासमुंद। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 565.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की, गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा सरायपाली तहसील में 775.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं अन्य तहसीलों में जिसमें पिथौरा में 712.8 मिलीमीटर, बसना में 632.8 मिलीमीटर, महासमुंद में 459.7 मिलीमीटर, बागबाहरा में 423.9 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 385.5 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 27 जुलाई को 37.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 66.7 मिलीमीटर, सरायपाली में 62.3 मिलीमीटर, बसना में 48.5 मिलीमीटर, कोमाखान में 24.0 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 15.3 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 7.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button