गणतंत्र दिवस पर रायपुर संभाग से बसना SDM हरिशंकर पैकरा को मिलेगा ERO सम्मान, इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय में आयोजित होगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार ने दी शुभकामनाएं

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किए जाने वाले ERO (निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) की सूची जारी की है। जिन्हें गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस 25 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले अधिकारियों की सूची में रायपुर संभाग से बसना SDM हरिशंकर पैकरा का चयन किया गया है। जिन्हें 25 जनवरी के दिन, इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में ERO सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम हरिशंकर पर के इस सम्मान पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के पांच संभाग से 05 अधिकारियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है। जिसमें रायपुर संभाग से बसना विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीएम हरिशंकर पैकरा का चयन हुआ है। पूरे संभाग में महासमुंद के बसना एसडीएम के चयन से राजस्व अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। इस सम्मान में बिलासपुर संभाग से देवेंद्र कुमार चौधरी विधानसभा क्षेत्र 38-पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के लिए, बस्तर संभाग से गगन शर्मा विधानसभा क्षेत्र 85-बस्तर, जिला बस्तर के लिए, सरगुजा संभाग से चांदनी कंवर विधानसभा क्षेत्र 05-भटगांव, जिला सूरजपुर के लिए और दुर्ग संभाग से प्रतिमा ठाकरे विधानसभा क्षेत्र 61-गुंडरदेही, जिला बालोद का चयन किया गया है। सम्मान समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में 25 जनवरी 2026 को होगा, सम्मानित होने वाले अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर 11:00 बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।



