छत्तीसगढ़

महासमुंद पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान, किसानों को न हो असुविधा इसलिए प्रदेश में अब तहसीलदार कर रहे बंदोबस्त त्रुटि में सुधार, नियमों में किया जा रहा संशोधन

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा गुरूवार की शाम महासमुंद के दौरे पर रहे। महासमुंद के दौरे पर पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा ने महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के निवास पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनसे पार्टी के गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए महासमुंद में करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे स्थैतिक ट्रैक को लेकर कहा कि, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो भी कार्य शुरू हुए हैं, वह विवादों में रहा है। खेल विभाग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। 5 सालों में कुछ हुआ नहीं, खिलाड़ी हताश और निराश थे। अब भाजपा की सरकार में खेल गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे खिलाड़ी अब काफी खुश है। हमारी सरकार खिलाड़ियों के हित में काम कर रही। महासमुंद सहित प्रदेश के सभी जिले में खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

1000332163

उन्होंने महासमुंद जिले सहित प्रदेशभर में बंदोबस्त त्रुटि के आ रहे मामले को लेकर कहा कि, किसानों को राजस्व कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े इसलिए नियम में हमने संशोधन किया है। कांग्रेस शासनकाल में भाजपा के नियमों को संशोधित कर त्रुटि सुधार की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया था। तहसीलदार से हटाकर एसडीएम को दिया गया था, एक एसडीएम के अंडर में कई तहसील थे जिसके चलते लोगों को चक्कर काटना पड़ता था, इन्ही के चलते अवस्थाएं हो रही थी। उन्हें व्यवस्थित करने के लिए हमने फिर से नियम में संशोधन किया है। अब फिर से त्रुटि सुधार की जिम्मेदारी तहसीलदारों के पास है, जिससे अब व्यवस्था सुधर रही है। इसके अलावा कई अन्य व्यवस्थाएं भी बनाई गई है।

Related Articles

Back to top button