छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागराजनीतिरायपुर संभागसरगुजा संभाग

BJP PC : महासमुंद भाजपा कार्यालय में BJP ने ली प्रेसवार्ता, मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
महासमुंद। केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी विकसित भारत का अमृत काल मना रही है। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बताते हुए भाजपा इसे प्रदेश भर में फैला रही है। इसी कड़ी में आज 11 साल बेमिसाल को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बीजेपी ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें पूर्व मंत्री वर्तमान सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिला अध्यक्ष येतराम साहू सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि, 11 साल के निरंतर जारी सफर को एक भाषण में या एक प्रेसवार्ता में समेटना उतना ही मुश्किल है, जैसे पूरी जिंदगी को कुछ पन्नों में समेट देना। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत की सोच में तकनीक और तरक्की आई है। जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां गरीबों का कल्याण हो रहा है। शासन अब सेवा में बदल चुका है, सरकार अब सहभागी है, अब सुशासन की एक संस्कृति निर्मित हो रही है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि, इन 11 सालों में अब हमारा भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है, विश्व गुरु बन रहा है। शक्तिशाली होने के साथ-साथ स्वाभिमानी और सशक्त बन रहे हमारा भारत आत्मनिर्भर बने, इसके लिए भाजपा की सरकार उनके नेतृत्व में लगातार काम करेगी। आने वाली 2047 में विकसित भारत बनाने की परिकल्पना जो की गई है, उसके तहत विकसित छत्तीसगढ़ हमारा बने, हमारा महासमुंद जिला विकसित जिला बने, इस कल्पना के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ देश की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, जनता की सहभागिता ही है जो 11 साल को बेमिसाल बनाई है।

Related Articles

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button