भाजपा का भरोसा: सांसद रूपकुमारी चौधरी संभालेंगी छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार और पुडुचेरी की जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने देशव्यापी स्तर पर आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी रणनीतिक तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस अभियान के लिए पहले से गठित राष्ट्रीय समन्वयक टीम के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का प्रभार सौंप दिया है। इस महत्वपूर्ण सूची में छत्तीसगढ़ के
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की, सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। केंद्रीय नेतृत्व की, ओर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, पार्टी ने राष्ट्रभक्ति की, भावना को जन-जन तक पहुँचाने और इस अभियान को धरातल पर बेहद प्रभावी व व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए देशभर को अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित कर अनुभवी नेताओं को तैनात किया है। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियों का आवंटन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरुण सिंह को इस पूरे अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इसके साथ ही वे दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभार संभालेंगे। हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती को उत्तरी भारत की, कमान सौंपी गई है, जिसके तहत उनके जिम्मे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा का क्षेत्र रहेगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनिल एंटनी को दक्षिण और पूर्वी भारत के राज्यों की, जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इसी तरह सांसद कामाख्या प्रसाद तासा को पूर्वोत्तर के राज्यों और पश्चिम भारत के एक प्रमुख राज्य का दायित्व मिला है, जहाँ वे मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, असम और गुजरात में अभियान की कमान संभालेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर को दादरा एवं नगर हवेली, दमन-दीव, गोवा, महाराष्ट्र और मुंबई का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस राष्ट्रीय अभियान में छत्तीसगढ़ भाजपा के दो प्रमुख चेहरों को राष्ट्रीय टीम में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। महासमुंद की, लोकप्रिय सांसद और छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय टीम में बतौर सदस्य शामिल करते हुए उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, अंडमान एवं निकोबार तथा पुडुचेरी जैसे महत्वपूर्ण व भौगोलिक रूप से विविधतापूर्ण राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का प्रभार दिया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर महासमुंद सहित पूरे प्रदेश के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। छत्तीसगढ़ के ही एक अन्य वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव को भी केंद्रीय टीम में अहम स्थान मिला है, उन्हें बिहार, सिक्किम और नागालैंड का प्रभार सौंपा गया है जहाँ वे अभियान की, रूपरेखा तय करेंगे। इसके अलावा झारखंड के पूर्व विधायक अनंत ओझा को पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के हिस्से के रूप में अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और ओडिशा की, जिम्मेदारी सौंपी गई है।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि, ‘हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा’ महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वतंत्रता के मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की, भावना को देश के प्रत्येक नागरिक के दिल तक पहुँचाने का एक महा-अभियान है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, क्षेत्रवार और अनुभव के आधार पर जिम्मेदारियों का यह विभाजन अभियान के संचालन को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और व्यवस्थित बनाएगा। आगामी दिनों में ये सभी प्रभारी अपने-अपने आवंटित राज्यों का दौरा कर स्थानीय संगठन के साथ मिलकर ब्लॉक और बूथ स्तर तक तिरंगा यात्राओं की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।



