छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी, तेजस्वी यादव का पुतला, राहुल गांधी के सभा में पीएम की माता के अपमान का विरोध

महासमुंद। जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय बरोंडा चाैक में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव व कांग्रेस का पुतला जलाकर बिहार के दरभांग में आयोजित कांग्रेस के एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के लिए कही गई अपशब्द की कड़ी निंदा की। पुतला दहन कार्यक्रम के प्रभारी जिला भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमन वर्मा व सहप्रभारी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री थे।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। पूरे विश्व ने पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है। ऐसे में उनकी मां के लिए अपशब्द कहना कांग्रेस और राहुल गांधी की ओछी मानसिकता को दिखाता है। कार्यक्रम में कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की। भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस का हताशा व निराशा का प्रतीक बताते हुए मातृ शक्ति का अपमान निरूपित किया। इस दाैरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व समस्त भाजपा जनों ने मातृ शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदूस्तान के नारे लगाते हुए कांग्रेस के सभा में उपस्थित राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत सभी लोगों का विरोध करते हुए पुतला दहन किया।

पुतला दहन प्रभारी जिला महामंत्री भाजयुमो अमन वर्मा ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री को अपशब्द कहा गया है, वह न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि भारतीय राजनीति के स्तर को गर्त में धकेलने वाला है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह बेहद गलत संदेश है, जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर राजनीति को निम्नतम स्तर पर ले जाने का आरोप लगाया।

माैके पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित,भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष थानसिंह दीवान, गोविंद साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, मंडल अध्यक्ष महेंद्र रीसिका,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू,मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा,मंडल महामंत्री एमआर विश्वनाथन, पूर्व मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर,राजू चंद्राकर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू,श्रीमती मीना वर्मा, शुभ्रा मनीष शर्मा,पार्वती साहू,सुनीता साहू, सीता तोंडेकर, उषा पाल,दिनेश रूपरेला, भाऊ राम साहू,देवेंद्र चंद्राकर,मनीष शर्मा,गोविंद साहू,मनीष शर्मा,गोपी कन्नौजे,जितेंद्र चंद्राकर, हनीश बग्गा,खुशाल ठाकुर,जतिन रूपरेला, कादर राजपूत, आयुष दुबे,आकाश पांडे,पूनम निषाद,राहुल साहू,सुमित जैन,श्रीकांत शर्मा,राकेश सचदेव ,अभिषेक पंडे,अमित साहू,,गुड्डा सिन्हा, अमित साहू, नईम खान, पीयूष साहू, निश्चय चंद्राकर,पंकज चंद्राकर,शुभम बाघ,दीपक राव,महेश साहू,रामेश्वर पटवा,सोनधर सोनवानी,नरेश नायक,पांडुराम मदनकार,युवराज राजपूत,माणिक,गौरव राठी, गुड्डा सिंहा,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपिस्थत थे।

Related Articles

Back to top button