छत्तीसगढ़

मंत्रालय में आज सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, उर्वरक प्रबंधन के लिए उप-समिति गठित, अग्निवीरों को सीधी भर्ती में 10% आरक्षण

​रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की,अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की, बैठक में राज्य के विकास और युवाओं के हित में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

​1. उर्वरक आपूर्ति एवं प्रबंधन हेतु मंत्री-मंडलीय उप-समिति का गठन ​प्रदेश के किसानों को खरीफ एवं रबी फसलों के दौरान समय पर खाद की, उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक मंत्री-मंडलीय उप-समिति बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
​अध्यक्षता: उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण, पीएचई, नगरीय प्रशासन एवं खेल विभाग)।
​सदस्य: कृषि मंत्री, सहकारिता मंत्री तथा वित्त मंत्री।
​संयोजक: कृषि उत्पादन आयुक्त।
​उद्देश्य: खाद की, आपूर्ति, वितरण और सुचारू प्रबंधन पर मार्गदर्शन और सुझाव देना।

​2. राज्य की, तृतीय श्रेणी भर्तियों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण ​भारतीय सशस्त्र बलों में 4 वर्ष की, सेवा पूर्ण कर चुके अग्निवीर सैनिकों के पुनर्वास और सम्मानजनक रोजगार के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।
​आरक्षण नियम: राज्य में ‘छत्तीसगढ़ के अग्निवीर सैनिकों के लिए राज्य की, सिविल सेवाओं में तृतीय श्रेणी के पदों में रिक्तियों का आरक्षण नियम-2026’ के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
​किन पदों पर मिलेगा लाभ: पुलिस विभाग (आरक्षक), वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (वनरक्षक) तथा जेल विभाग (प्रहरी) की, सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
​पृष्ठभूमि: यह निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा 26 जुलाई 2024 को विधानसभा में की, गई घोषणा के अनुपालन में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button