छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभाग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद विधानसभा के सिरपुर और ग्राम शेर में की भेंट मुलाकात, देखें झलकियां, महासमुंद, सिरपुर और शेर में क्या रहा विशेष पढ़ें विस्तृत ख़बर…

ग्राम शेर और सिरपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास कार्यों की दी सौगात, विश्राम गृह में 136 करोड़ 19 लाख 55 हजार के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महासमुंद जिले के दौरे पर भेंट मुलाकात करने पहुंचे हुए थे I महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेर और ग्राम सिरपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात की, जिसकी झलकियां कुछ इस तरह से है.

1671112665 8af6aa4b2f79a90ae7e5

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिरपुर स्थित गंधेश्वरनाथ मंदिर में विधिवत पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सिरपुर में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भेंट-मुलाकात के दौरान पता चला कि उमेश साहू के दिल में छेद है और इलाज के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए बेहतर इलाज करवाने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
मुख्यमंत्री को शत्रुघ्न ने बताया कि अपनी बहन का इलाज उन्होंने राज्य सरकार की मदद से करवाया। उन्होंने इलाज के लिए 70 हजार रूपए की सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ उठाए, 20 लाख रूपए तक की मदद छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य कोई सरकार नहीं कर रही है। सभी को इसकी जानकारी रहनी चाहिए।

1671107508 9342470f513bbeda27af
1671107485 a2c0513b753731b85cf6
1671107522 ba64946d998cd5a59112


मुख्यमंत्री को श्री ओगरे ने बताया कि पिता के आकस्मिक देहांत के कारण वारिश के रूप में पंजीयन नहीं होने से वे धान नहीं बेच पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि पंजीयन होगा और धान भी बिकेगा।
श्री खंबन सोनकर ने बताया कि उनकी 7 एकड़ खेती है, धान का पैसा मिल रहा है। एक लाख रूपए का ऋण माफ हुआ है।
गौतम राम धु्रव ने बताया कि उनकी 4 एकड़ जमीन है। उनका 60 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ है। उन्होंने पत्नी के लिए सोने के आभूषण खरीदे हैं और दुकान भी खोली है।
श्रीमती सरोज ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनको भूमिहीन श्रमिक योजना का लाभ मिल रहा है। समूह की तरफ से मिठाई दुकान का कार्य भी कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए बताया कि भूमिहीन योजना के तहत जिन लोगों को पास खेती-किसानी नहीं है उन्हें 7 हजार रूपए वार्षिक दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री को श्रीमती रूपा साहू ने बताया कि 3 साल वर्मी खाद बना रही हैं। तीन लाख 20 हजार रूपए की आय हुई है। सभी बहनों को इसका फायदा मिल रहा है।

1671112686 a0dba850891731942042
1671112708 ec4fd7b031025dd54462

ललिता धु्रव ने बताया कि उन्हें 75 डिसमिल का वन अधिकार का पट्टा मिला है, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें जमीन का रजिस्टेशन कराने कहा।
मुख्यमंत्री ने सिरपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के 4 हितग्राहियों को सहायक उपकरण और डेमो चेक वितरित किया।
मुख्यमंत्री को किसान विजय चन्द्राकर ने बताया कि उनकी 30 एकड़ जमीन है। ढ़ाई लाख रूपए का कर्जा माफ हुआ है। उन्होंने बचे हुए पैसो से खेत विकसित किया है। अब उद्यानिकी फसलों की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने 2 एकड़ जमीन खरीदी है साथ ही पत्नी के लिए ऐंठी भी पायल भी लिया है।  

पुष्पा पाठक ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका समूह वर्मी कम्पोस्ट बनाता है और अब तक 01 लाख 80 हजार रूपए का केंचुआ खाद बेच चुका है। समूह के सदस्यों द्वारा केंचुआ का भी विक्रय किया जा रहा है। बचत राशि से उन्होंने गाड़ी खरीदी है। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए समूह के लिए शेड देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री को गोधन न्याय योजना की लाभान्वित हितग्राही मंजू यादव ने बताया कि उनके यहां 60-70 गाय हैं, 100 किलो दूध होता है। छह लाख रूपए का गोबर बेचा है। प्राप्त आय से बाइक और गहने भी खरीदे हैं।
ग्राम शेर में मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सूत की माला और पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने ग्राम शेर में मन्नूलाल साहू के घर पहुंचकर भोजन किया।

IMG 20221216 212234 921
IMG 20221216 212234 309
IMG 20221216 212234 104

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। राज्य गीत अरपा पैरी ….. से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।
ग्राम शेर निवासी सीता बाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि रविवार के दिन हाट बाजार में मोबाइल क्लिनिक की गाड़ी आती है और निःशुल्क इलाज का लाभ मिलता है।

गोपाल कुमार टंडेकर ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किश्ते मिल गई है। उनका एक बच्चा बीएससी और एक बीएड की पढ़ाई कर रहा है। मुख्यमंत्री ने बच्चों की पढ़ाई के लिए 01 लाख रूपए देने की घोषणा की।
राकेश चन्द्राकर द्वारा बंदोबस्त त्रुटि सुधार की जानकारी देने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तीन माह में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ग्राम केसवा की श्रीमती उमा यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके बच्चे का वजन पहले ढ़ाई किलो था। सुपोषण योजना के तहत गरम और पौष्टिक भोजन मिलने से अब उसका वजन 11 किलो है और वह स्वस्थ है।
मुख्यमंत्री ने ग्राम शेर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया।

1671108257 6a2d5fdd6938ae87d3cb
1671108248 f655d7da10065313749f

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कक्षा 9वीं की छात्रा मोक्षदा चन्द्राकर ने अच्छी शिक्षा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल में सभी सुविधाएं मौजूद हैं। पहले निजी स्कूल में पढ़ती थी, अब निःशुल्क पढ़ाई होती है।
कक्षा पहली की छात्रा भावना पटेल ने अंग्रेजी में शपथ पढ़ी। उसकी मां श्रीमती टेकेश्वरी पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पति के स्वर्गवास होने के बाद वो सिलाई करके अपने परिवार के पालन-पोषण के बाद बच्चों को पढ़ाना मुश्किल लग रहा था। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुल जाने से हम जैसे गरीबों के बच्चों को भी अंग्रेजी में पढ़ाई करने का सपना पूरा हुआ है।
मुख्यमंत्री के आग्रह पर ग्राम पंचायत शेर में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने 17 ट्रेक्टर पैरा दान किया।
मुख्यमंत्री मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए।
समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का शाकंभरी बोर्ड गठन करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

1671118027 9d969bd06d8ea504e6c4


मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान महासमुंद में तुमगांव रोड के ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से किया संवाद।
मुख्यमंत्री को विद्यार्थियों ने पेंसिल से बने स्कैच और थैंकिंग कार्ड भेंट किया।

1671125336 5ed3a57881a2df95660e
1671125295 a3dc155e706dd3fe0a8b
1671125318 c164a8d32dc6fe78e157

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के लिए 136 करोड़ 19 लाख 65 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्राम गृह में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

1671122320 6170134e269981f3de20

सिरपुर
ग्राम सिरपुर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की स्थापना होगी।
सिरपुर क्षेत्र के ग्राम पासिद में हाई स्कूल की स्थापना की जाएगी।
तुमगांव में तहसील की स्थापना होगी।
तुमगांव से महासमुंद सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति।
तुमगांव में खुलेगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल।
महासमुंद शहर के बाहर बनेगा बस स्टैण्ड।
बावनकेरा से रामाडबरी तक सड़क निर्माण किया जाएगा।

IMG 20221216 214759 823


शेर
ग्राम शेर में विद्युत उप केन्द्र की स्थापना करने की घोषणा।
ग्राम शेर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
ग्राम शेर में हायर सेकेंडरी स्कूल के लिये भवन निर्माण की स्वीकृति।
महासमुंद में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की घोषणा।
महासमुंद में स्वामी आत्मानंद स्कूल जाने हेतु रोड़ निर्माण कराया जाएगा।
महासमुंद में एथलेटिक और फुटबाल ग्राउण्ड का निर्माण कराया जाएगा।
जामली से सिरगिडी तक 3 किलोमीटर डामरीकृत सड़क का निर्माण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button