छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा और भंवरपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम, जानें प्रमुख बातें…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदा और भंवरपुर में की महत्त्वपूर्ण घोषणाएं, करोड़ों के विकासकार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम गरियाबंद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लें।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिलेवासियों को 219 करोड़ 47 लाख 25 हजार रूपये के 447 विकास कार्याे की सौगात दीं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भूतेश्वरनाथ पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना कर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गरियाबंद के फेमस पान सेंटर में अचानक रुके और पान का स्वाद लिया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल का महासमुंद जिले के सरायपाली पहुंचने पर जन समुदाय ने सूत की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
हेलीपैड पर स्कूली बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री उनके पास गए और बच्चों से उनके स्कूल में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने थाना बलौदा में छतीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर 1.97करोड़ की लागत से बने सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित थाना का लोकार्पण किया। उन्होंने रोजनामचा दर्ज किया।
मुख्यमंत्री ने थाना परिसर में कदम्ब का पौधा रोपित किया और ग्राम कोटवारों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

1670416830 bd6dcf66df0b355fa5ea

मुख्यमंत्री बलौदा (सरायपाली) भेंट मुलाकात स्थल पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात बलौदा में छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया और राज्य गीत के साथ की कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री को ग्राम तिसड़ी के संतराम अंचल ने बताया कि उनका एक लाख रूपए का कर्ज माफ हुआ है। लाभ की राशि को खेती में लगाया है और लड़के की पढ़ाई में खर्च किया हूं।
मुख्यमंत्री को ग्राम टेंगनापाली की रेखा ने बताया कि उनका राशनकार्ड बना है, राशन समय से मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गौठान के लिए पानी सुविधा, फेंसिंग की मांग की। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए तत्काल बोर कराने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने बलौदा में किसानों से पैरादान करने की अपील की।
मुख्यमंत्री को रूकमणी ने बताया कि उन्होंने 24 क्विंटल गोबर बेचा और प्राप्त पैसों को बच्चों की पढ़ाई में लगाया।
मुख्यमंत्री को देवराज बारीक ने बताया कि गोधन न्याय योजना का अच्छा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 56 क्विंटल गोबर बेचकर प्राप्त आय से बच्चों की पढ़ाई हो रही है।
मुख्यमंत्री ने शंकरलाल भोई की शिकायत पर तीसरे बच्चे का जाति प्रमाण पत्र दो दिन में बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने यशोवंती साहू की शिकायत पर कलेक्टर को जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

1670416793 0f8c2af4bb69713aee50

10वीं बोर्ड परीक्षा की में सरायपाली विकासखण्ड की 6 टॉपर्स छात्राओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें हेलीकॉप्टर राईड के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भंवरपुर में आदिवासी किसान श्री उद्ल सिंह पोर्ते के घर फुलकांस की थाली में भोजन किया।
मुख्यमंत्री ने भंवरपुर में हाट बाजार क्लिनिक योजना के वाहन को दिखाई हरी झण्डी। यहां उन्होंने 5 वेन और एक व्ही.व्ही.आई.पी. एम्बुलेंस की सौगात दी।
छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।
मुख्यमंत्री को ग्राम पोटापारा के रघुनाथ ने बताया कि उनका तीन लाख रूपए का लोन माफ हुआ है। खेती से हुई आमदनी से खेत में पंप लगाया और ट्रेक्टर खरीदा।
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल बसना की छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने दिव्यांग हितग्राही ग्राम पिपलीपाली की प्रमिला भोई और ग्राम काशीपाली के अशोक को मोटराईज्ड ट्राईसायकल प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने दलहन-तिलहन खेती के लिए किसानों को मसूर बीज मिनीकीट का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने आरापथरा के उमंग साव को पेट की बीमारी के इलाज के लिए 2 लाख रूपए की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री को ग्राम सकरी के रोहित डडसेना ने बताया कि उन्होंने 1160 क्विंटल गोबर बेचकर 2 लाख 32 हजार रूपए कमाए हैं।
मुख्यमंत्री ने सेरीब्रल पाल्सी से ग्रसित 8 वर्षीय मासूम विवान के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद स्कूल बसना की छात्रा पूजा ने बताया कि स्कूल में निःशुल्क उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा – अगले साल 400 और स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलेंगे।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में पहली कक्षा के छात्र लक्ष्य ने बताए छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के नाम।
मुख्यमंत्री ने सरायपाली में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से की भेंट-मुलाकात।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

1670416922 0c4d93fefe5b869e9a91

बलौदा
शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित किया जायेगा।
बलौदा कॉलेज परिसर में बाउंडरी वॉल का निर्माण करवाया जायेगा।
भदरा तालाब का गहरीकरण करवाया जायेगा।
बलौदा में ग्रामीण हाट बाजार का उन्नयन किया जायेगा।
सुरंगी नदी पर एनीकेट निर्माण करवाया जायेगा ।
सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा।
सरायपाली नगर में हर घर में नल जल पहुंचाया जायेगा

भंवरपुर
ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
भंवरपुर को उप तहसील बनाया जायेगा।
भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया चलवाई जायेगी।
पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन किया जायेगा।
भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना की जायेगी।
भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोला जाएगा।
भंवरपुर में ओपन जिम खोला जायेगा।
भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा किया जायेगा।

सरायपाली
मुख्यमंत्री ने विप्र समाज को गीता भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
मुख्यमंत्री ने नेहा नायक को बी.एड. की पढ़ाई के लिए 01 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने धोबी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
अग्रवाल समाज भंवरपुर के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
गायत्री ट्रस्ट के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
मुख्यमंत्री ने अघरिया समाज के छात्रावास परिसर में डोम निर्माण के लिए 30 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने बंजारा समाज बसना की धर्मशाला निर्माण के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने ब्रम्ह विद्या विहंगाम योग समिति को संस्था के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button