छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों की, समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की, जनहितकारी पहल सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों की, समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। महासमुंद नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 23, पंजाबी पारा के रहवासियों ने क्षेत्र की, जर्जर एवं टूटी हुई सीसी रोड के संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण एवं मुआयना किया गया। निरीक्षण में सड़क के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि होने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया गया। सड़क निर्माण होने से अब वार्डवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिली है। विशेषकर बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव की, समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने समयबद्ध कार्रवाई और समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button