अन्य खबरछत्तीसगढ़रायपुर संभाग

​महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के परिवार में वैवाहिक समारोह, सीएम विष्णुदेव साय ने पहुँचकर दिया आशीर्वाद

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान बीते रात महासमुंद पहुँचे। यहाँ उन्होंने महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की भतीजी रूचिका और नवीन के विवाह समारोह में शिरकत की और नवदंपति को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। ​विवाह समारोह में मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री साय और वीणा सिंह ने वर-वधू से भेंट कर उन्हें उपहार भेंट किए और वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया। ​समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े के सुखमय जीवन, समृद्धि और यश-वैभव की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के आगमन से समारोह में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button