छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

महासमुंद में कांग्रेस भवन बना अखाड़ा, प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच चले लात-घूंसे, दोनों पहुंचे थाने

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
​महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला कांग्रेस कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब संगठन के दो कद्दावर नेता आपस में भिड़ गए। आज प्रेसवार्ता के ठीक बाद कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विजय साव और पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि नौबत लात-घूंसों तक आ गई, जिससे कांग्रेस भवन की कुर्सियां और कांच टूट गए।
​विवाद की मुख्य वजह
​घटना की शुरुआत प्रेसवार्ता में कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई।

​निर्मल जैन का पक्ष: उनका कहना है कि, उन्होंने सभी को सूचना दी थी, जो आए उनका स्वागत है। इस बात पर विजय साव उत्तेजित हो गए और उनके साथ मारपीट की। जैन ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से एफआईआर (FIR) की मांग की है।

​विजय साव का पक्ष: साव का आरोप है कि पार्टी गतिविधियों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जब उन्होंने जवाब मांगा, तो जैन ने आपत्तिजनक व्यवहार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि, यदि मामला कानूनी हुआ, तो वे भी जवाबी कार्रवाई करेंगे।

​संगठन की छवि पर सवाल?

​यह पूरी घटना जिला अध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव और पूर्व विधायकों की मौजूदगी में हुई। वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। सार्वजनिक रूप से हुई इस हाथापाई ने संगठन के भीतर अनुशासन और गुटबाजी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ​घटना के बाद दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंचे हैं। वहीं, जिला अध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव ने इसे पुरानी रंजिश का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि, ​”दोनों नेताओं के बीच पुराना विवाद रहा है। हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और संगठन के स्तर पर जो भी उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।”

Related Articles

Back to top button