छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर की अगुवाई में निकली कांग्रेस की भरोसा यात्रा, गांवों में गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत, संसदीय सचिव ने गिनाईं भूपेश सरकार की उपलब्धियां

महासमुन्द। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में शहर सहित गांवों में कांग्रेस की भरोसा यात्रा निकाली गई। भरोसा यात्रा का गांवों पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों को भूपेश सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया गया।
आज सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भरोसा यात्रा निकाली गई। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की अगुवाई में सर्वप्रथम शहर के मुख्य मार्ग पर भरोसा यात्रा निकाली गई। बाद इसके कांग्रेस भवन से बरोंडा चौक, बीटीआई रोड होते परसकोल, लाफिनकला, लाफिनखुर्द, चिंगरौद, बम्हनी, नांदगांव, बेलसोंडा होते खरोरा में भरोसे की यात्रा का समापन हुआ।

IMG 20231002 WA0014

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भूपेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियां गिनाईं। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की कमान संभाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते पौने पांच सालों में राज्य के विकास के लिए विशेष पहल की है। चाहे बात ग्रामीण इलाकों की हो या फिर शहरों में रहने वाले लोगों की हो। हर वर्ग के विकास के लिए भूपेश सरकार ने योजनाएं बनाई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिलने वाली 9 हजार रुपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी से किसान पहले की तुलना में काफी मजबूत हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी फैसलों की वजह से खेती-किसानी में किसानों की रुचि बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में बिजली के बिल की समस्या को दूर करने के लिए ‘छत्तीसगढ़ बिजली बिल हाफ योजना’ की शुरूआत की गई है। इससे राज्य के लगभग 42 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल’ में गरीब और निम्न तबके के प्रतिभावान बच्चों के पालकों को निजी स्कूलों की महंगी फीस से काफी राहत मिली है। इन स्कूलों में कम फीस पर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा के साथ-साथ विश्व स्तरीय सुविधाएं, बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल रहा है।

IMG 20231002 WA0015

भरोसा यात्रा में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रभारी दीपक मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अमरजीत चावला, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, सेवनलाल चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, कृष्णा चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, अरुण चंद्राकर, अमर चंद्राकर, खिलावन बघेल, खिलावन साहू, ढेलू निषाद, राजू यादव, वीरेंद्र चंद्राकर, तारा चंद्राकर, हुलासगिरी गोस्वामी, नानू भाई, आरिन चंद्राकर, हेमंत डडसेना, सत्यभान जेंडरे, साधना सिंह ठाकुर, ब्रजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, सोमेश दवे, नजरुदीन भाठी, गोविंद साहू, खोम सिन्हा, अमन चंद्राकर, बिहारी पटेल, योगेश यादव, तरुण साहू, गौरव चंद्राकर, लीलू साहू, प्रह्लाद ध्रुव, गंगा प्रसाद, जावेद चौहान, गोपी पाटकर, मनोज कन्नौजे, रोशन पटेल, सचिन गायकवाड़, कुणाल चंद्राकर, देवेन्द्र चंद्राकर, किशन देवांगन, अनुराग चंद्राकर, व्यंकटेश चंद्राकर, शुभम चंद्राकर, राहुल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button