
सरायपाली : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सरायपाली विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का समापन अमरकोट में हुआ। संविधान बचाओ रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने किया।
संविधान बचाओ रैली के समापन में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है और संविधान को कमजोर करने की बड़ी साजिश रची जा रही है। केंद्र में जब से मोदी सरकार बनी है तब से देश के संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। विधायक चातुरी नंद ने कहा कि संविधान बचाने की लड़ाई देशभर में हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ी जा रही है। संविधान बचाने की यह लड़ाई कांग्रेस पार्टी सदन से सड़क तक लड़ेगी।
विधायक चातुरी नंद ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि संविधान की असली रक्षक कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस पार्टी संविधान पर पूर्ण आस्था रखती है और संविधान में प्रदत्त अधिकारों को वंचित तबके तक पहुंचाने संकल्पित है।
कार्यक्रम को पूर्व नपा अध्यक्ष अमृत पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर एन आदित्य , वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, विधायक प्रतिनिधि मोहन लाल भोई, जनपद सदस्य पूजा तिवारी और ग्राम पंचायत अमरकोट की सरपंच प्रदीप पटेल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामदयाल पटेल, तेजराम पटेल, विधायक प्रतिनिधि गण घसिया सिदार, रमेश पटेल, बिरंची बेताल, महिला नेत्री दीपांजलि बारीक, सीता पटेल, कमल अग्रवाल, नीलांबर सोनी सहित वरिष्ठ नेतागण मंच में मंचासिन थे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल और आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत अमरकोट के सरपंच ने किया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भरत मेश्राम, दीपक साहू,सुरेश भोई, अरमान हुसैन, दयाराम चौहान, पार्षद रमीज रजा, पंकज बीसी, सरपंचगण गोलू पटेल, पुरुषोत्तम साहू, पुरुषोत्तम पटेल, नरेश पटेल, प्रभात पटेल, श्रवण वैष्णव, प्रमोद ग्वाल, परशु चौहान,पिंगल गार्डिया, अमृत पटेल, केशव चौधरी, वाल्मीकि मेहर, दिलीप साहू, निर्मल बढ़ई, श्रीराम मानिकपुरी, सुरेन्द्र वैष्णव, सत्या भोई, विक्की वैष्णव, सुशील प्रधान, निलेश तिवारी, अनिल पटेल, मनोज पटेल, अनस खान, केशव अग्रवाल, रविशंकर साव, रोशन नाग, आकाश भोई, शरद यादव, जयंत यादव, दुष्यंत साहू, सहित वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।