छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में पंडित दिनदयाल उपाध्याय भू_जल संवर्धन मिशन के शुभारम्भ

आरंग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अध्यक्षता में दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में पंडित दिनदयाल उपाध्याय भू_जल संवर्धन मिशन   के शुभारम्भ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे गुरु खुशवंत साहेब विधायक एवं उपाध्यक्ष अनु. जा.वि.प्रा.छ.ग. शासन, डॉ संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग, श्रीमती शीतल चंद्रवंशी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद आरंग एवं प्रदेश के अन्य विभागों में कार्यरत अभियंतागण, आर्किटेक्ट , हाइड्रोलॉजिस्ट के साथ_साथ एनआईटी, चैंबर ऑफ कामार्स एवं क्रेडाई संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) के शुभारंभ पर आयोजित कार्यशाला में ‘जल संरक्षण की प्राचीन परंपरा और वर्तमान में इसे पुनर्जीवित करने की जरूरत’ पर पीपीटी के माध्यम से अपनी बातें रखीं। उन्होंने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यशाला में मौजूद विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, स्वयंसेवी और गैर-सरकारी संगठनों से कहा कि इस गर्मी में सभी लोगों ने महसूस किया होगा कि जल संरक्षण क्यों जरूरी है।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भी गंभीरता से इसे महसूस कर वर्षा जल और भू-जल संवर्धन का अभियान मिशन मोड पर शुरू कर रही है। इसमें सभी शहरवासियों की सहभागिता जरूरी है। कार्यशाला में हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह और राज्य शासन के विभिन्न विभागों ने भू-जल और वर्षा जल के प्रभावी संवर्धन पर चार घंटे तक संवाद किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भारत के वाटरमैन के नाम से प्रसिद्ध राजेन्द्र सिंह ने ओपन सेशन (Open Session) में प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए।

Related Articles

Back to top button