छ.ग.सरकार के एंटी नक्सल ऑपरेशन का असर: महासमुंद में BBM डिवीजन के 15 माओवादी 2 से 3 मार्च को कर सकते हैं सरेंडर!गृहमंत्री और एसपी को पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के सचिव ने भेजा पत्र, गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुख्य धारा में आने की नक्सलियों से अपील, पढ़े माओवादियों का गृहमंत्री के नाम पत्र…

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों में डर का माहौल है। इसका असर लगातार माओवादियों के आत्मसमर्पण के रूप में सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर ओड़ीसा के बलांगीर-बरगढ़ और छत्तीसगढ़ के महासमुंद क्षेत्र के डिवीजन कमेटी के नक्सलियों ने पत्र लिखकर आत्म समर्पण की बात कही है। माओवादियों की ओड़िशा राज्य कमेटी के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव विकास द्वारा, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा और महासमुंद एसपी के नाम पत्र जारी कर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की इच्छा जाहिर की गई है। इस पत्र के अनुसार बलांगीर, बरगड़ और महासमुंद इलाके में सक्रिय करीब पन्द्रह माओवादी दो या तीन मार्च को आत्मसमर्पण करना चाहते हैं। इस पत्र के जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने माओवादियों से अपील की है कि, वे किसी भी प्रकार की चिंता न करें और संबंधित जिले के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर आत्मसमर्पण करें। सरकार उनका स्वागत करेगी और उनके पुनर्वास के लिए सभी संभव उपाए किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री शर्मा की माओवादियों के नाम संपूर्ण अपील का प्रसारण भी आकाशवाणी द्वारा कराया जा रहा है।







