छत्तीसगढ़

पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज एवं राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में भीमखोज में प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

बागबाहरा। जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा भीमखोज में देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों, नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर रहा है, जबकि सरकार इस गंभीर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।
वक्ताओं ने कहा कि, जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज कराया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेना लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी इन घटनाओं की , कड़ी निंदा करती है तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग करती है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू, उपाध्यक्ष शहज़ान पाशा, कोषाध्यक्ष राहुल कुलदीप, सचिव खिलेश्वर सिन्हा, पुरुषोत्तम साहू, मुकुंद सिन्हा, हरिराम यादव, बलराम ध्रुव, शांत कुमार साहू, पदुम मरकाम, घनाराम, कुंज निर्मलकर, लालाराम, संतोष कुमार, महावीर साहू, मिथलेश चौहान, निजाम सिंह दीवान, कोमलचंद साहू, तुलाराम देवांगन, पोखराज यादव, टेनुराम साहू, गुमान चक्रधारी, संतोष जांगड़े, भागवत पटेल, सोहन बरिहा, धनसाय पटेल, मदन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button