
महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में मंडल व सेक्टर कमेटी का गठन किए जाने का निर्णय लिया है। मंडल एवं सेक्टर कमेटी की गठन की प्रक्रिया में “उदयपुर नवसंकल्प शिविर” में पारित नियम के अनुसार कार्य करने का निर्देश प्राप्त हुआ है जिसके तहत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
महासमुंद नगर के लिए पूर्व प्रभारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अमरजीत चावला जी का नियुक्ति किया गया है जो मजबूत मंडल एवं सेक्टर कमेटी का गठन में सहयोग करेंगे श्री अमरजीत चावला जी ने महासमुंद जिलाध्यक्ष रहते हुवे कांग्रेसियों में एक नई ऊर्जा का संचार किया था जो कि कांग्रेस के कर्मठ, समर्पित और प्रखर नेतृत्वकर्ता उनके विचार, उनकी संगठन क्षमता और उनका नेतृत्व हमें हमेशा नई दिशा प्रदान करता रहा है।
शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने बताया कि यह बैठक केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि आने वाले समय की राजनीतिक दिशा और रणनीति पर चिंतन का एक सशक्त मंच है।
माननीय प्रभारी जी का आगमन 29 जुलाई 2025 दिन मंगलवार समय 12 बजे ऐतिहासिक गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद में होने जा रहा है अमरजीत चावला जी की उपस्थिति हम सबका मनोबल बढ़ाती है, बल्कि हमें यह स्मरण भी कराती है कि कांग्रेस का मूल उद्देश्य जनता की सेवा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा है। आज जब देश में विभाजन की राजनीति और संवैधानिक मूल्यों पर संकट गहराता जा रहा है, तब आपकी प्रेरणा हमारे लिए एक दीपस्तंभ की तरह है।
यह बैठक हम सभी के लिए आत्ममंथन, संगठन सुदृढ़ीकरण और आगामी चुनावी तैयारियों के संदर्भ में अत्यंत निर्णायक है। हमें विश्वास है कि चावला जी के अनुभव और मार्गदर्शन से हम सब मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होंगे। महासमुंद नगर मंडल सेक्टर की बैठक में महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर,पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू ग्रामीण अध्यक्ष ढ़ेलू निषाद एवं खिलावन साहू तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन,पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधिगण, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ,सेवादल,एनएसयूआई एवं समस्त प्रकोष्ठ के सदस्य गणों के साथ-साथ शहर कांग्रेस कमेटी के तमाम सदस्य गण उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के “उदयपुर नवसंकल्प शिविर” के लिए पूर्व प्रभारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस अमरजीत चांवला बनाये गए महासमुंद के प्रभारी
महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में मंडल व सेक्टर कमेटी का गठन किए जाने का निर्णय लिया है। मंडल एवं सेक्टर कमेटी की गठन की प्रक्रिया में “उदयपुर नवसंकल्प शिविर” में पारित नियम के अनुसार कार्य करने का निर्देश प्राप्त हुआ है जिसके तहत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
महासमुंद नगर के लिए पूर्व प्रभारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अमरजीत चावला जी का नियुक्ति किया गया है जो मजबूत मंडल एवं सेक्टर कमेटी का गठन में सहयोग करेंगे श्री अमरजीत चावला जी ने महासमुंद जिलाध्यक्ष रहते हुवे कांग्रेसियों में एक नई ऊर्जा का संचार किया था जो कि कांग्रेस के कर्मठ, समर्पित और प्रखर नेतृत्वकर्ता उनके विचार, उनकी संगठन क्षमता और उनका नेतृत्व हमें हमेशा नई दिशा प्रदान करता रहा है।
शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने बताया कि यह बैठक केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि आने वाले समय की राजनीतिक दिशा और रणनीति पर चिंतन का एक सशक्त मंच है।
माननीय प्रभारी जी का आगमन 29 जुलाई 2025 दिन मंगलवार समय 12 बजे ऐतिहासिक गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद में होने जा रहा है अमरजीत चावला जी की उपस्थिति हम सबका मनोबल बढ़ाती है, बल्कि हमें यह स्मरण भी कराती है कि कांग्रेस का मूल उद्देश्य जनता की सेवा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा है। आज जब देश में विभाजन की राजनीति और संवैधानिक मूल्यों पर संकट गहराता जा रहा है, तब आपकी प्रेरणा हमारे लिए एक दीपस्तंभ की तरह है।
यह बैठक हम सभी के लिए आत्ममंथन, संगठन सुदृढ़ीकरण और आगामी चुनावी तैयारियों के संदर्भ में अत्यंत निर्णायक है। हमें विश्वास है कि चावला जी के अनुभव और मार्गदर्शन से हम सब मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होंगे। महासमुंद नगर मंडल सेक्टर की बैठक में महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर,पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू ग्रामीण अध्यक्ष ढ़ेलू निषाद एवं खिलावन साहू तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन,पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधिगण, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ,सेवादल,एनएसयूआई एवं समस्त प्रकोष्ठ के सदस्य गणों के साथ-साथ शहर कांग्रेस कमेटी के तमाम सदस्य गण उपस्थित रहेंगे।