अंतराष्ट्रीयछत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

पूर्व माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष का भाई चला रहा था अवैध ईंट भट्ठा?, भट्ठे में दम घुटने से 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख, कलेक्टर ने दिए दंडाधिकारी जांच के आदेश

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो रहे 6 श्रमिकों में से 5 की दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं एक श्रमिक गम्भीर है। जिसे बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार गांव में कुंज बिहारी पांड़े का ईंट का भट्ठा संचालित है। कुंज बिहारी पांड़े कोई और नहीं बल्कि माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांड़े के छोटे भाई हैं। यह भट्ठा अवैध रूप से संचालित था यह बात भी निकलकर सामने आई है। वह श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका पर दिए थे। जहां ग्राम गढ़फुलझर के 6 श्रमिक गंगा राम बिसी(55), दशरथ बिसी(30), सोना चंद भोई (40), वरुण बरिहा(24), जनक राम बरिहा(35) और मनोहर बिसी(30) काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठा में काम चल रहा था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सभी श्रमिक काम का थकान मिटाने शराब पीकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए थे। ईंट भट्ठा से निकलने वाले धुएं से सभी का दम घूंट जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना में गंगा राम बिसी, दशरथ बिसी, सोना चंद भोई, वरुण बरिहा और जनक राम बरिहा की मौत हो गई है जबकि मनोहर बिसी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। मृतकों में 3 लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं। घटना रात 12 से 4 बजे के बीच की है। सुबह 5 बजे एक ग्रामीण जब भट्ठा से धुआं उठते देखा और ऊपर सो रहे लोगों को आवाज लगाया तब कोई जवाब नहीं मिलने से अनिष्ट की सूचना
बसना पुलिस को दी गई। बसना टीआई कुमारी चंद्राकर घटना स्थल पर पहुंची और सभी को अस्पताल रवाना किया। जहां चिकित्सकों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में रखा गया है। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।

Related Articles

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईंट भट्ठा श्रमिकों की मृत्यु पर जताया गहरा दु:ख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम वाले  5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देना और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

श्रमिकों की मृत्यु के मामले में कलेक्टर ने दिए दंडाधिकारी जाँच के आदेश

जिले के बसना विकासखंड के गांव गढ़फुलझर ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 श्रमिकों में से 5 की मौत हो गई। एक गंभीर है । जिसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे हुए है। मामले में कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने पूरी घटना की दंडाधिकारी जाँच के आदेश दिए है। उन्होंने एसडीएम को तत्काल नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि देने के भी निर्देश दिये। घटना में घायल श्रमिक का बेहतर उपचार के निर्देश दिए। शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। ईंट-भट्टे पर सो रहे 5 मजदूरों की मौत किस कारण हुई इसकी सही जानकारी पोस्टमार्डम के बाद पता चलेगी।

खनिज विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना

जिले के ग्राम गढ़फुलझर ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 श्रमिकों में से 5 की मौत मामले में खनिज विभाग ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। प्रभारी खनिज अधिकारी उमेश भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि, भट्ठा कुंज बिहारी पांड़े का है, जिसकी अनुमति नहीं ली गई है। हालाकिं पांड़े समाज के लोगों को ईंट बनाने में कुछ छूट रहती है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और नियमावली का पालन करना अनिवार्य होता है। मामले में किस तरह की लापरवाही बरती गई है इसके जांच के लिए मौके के लिए टीम रवाना हो गई है।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button