सीएम हेल्पलाइन से मिली त्वरित मदद, सप्ताह भर में बना देवेंद्र सिंह का डुप्लीकेट लाइसेंस

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जनहितकारी पहल सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों की, समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। एक कॉल पर लोगों की, समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसका एक सकारात्मक उदाहरण तब देखने को मिला जब बलौदाबाजार जिले के निवासी देवेंद्र सिंह को डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में आ रही परेशानी का समाधान मात्र एक सप्ताह के भीतर मिल गया।
देवेंद्र सिंह ने बताया कि, उन्होंने समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 में अपनी सुविधानुसार महासमुंद जिले के परिवहन विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही परिवहन विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की, गई और एक सप्ताह के भीतर ही उनका डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। समस्या के त्वरित समाधान से देवेंद्र सिंह ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति और जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



