
छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार “वंदे मातरम्” के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय, महासमुंद के ग्रंथालय विभाग एवं एनडीएलआई क्लब द्वारा “वंदे मातरम्” राष्ट्रगीत विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता गूगल फॉर्म के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट उनके ईमेल पर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की सफलता पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस. बी. कुमार ने टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन में ग्रंथपाल श्री अजय श्रीवास की प्रमुख भूमिका रही तथा डॉ. मनोज शर्मा, सुश्री वंदना यादव एवं ओंकार साहू का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।



