छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती के अवसर पर आरंग में भव्य समारोह संपन्न

आरंग/रायपुर– आरंग जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आज पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती के अवसर पर बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह आयोजन सामाजिक चेतना, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरूकता का अनुपम उदाहरण बना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए।

गुरु खुशवंत साहेब ने संबोधित करते हुए कहा—पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन भारतीय इतिहास की धरोहर है। उन्होंने उस युग में शासन किया, जब महिलाओं को निर्णय लेने की स्वतंत्रता तक नहीं थी। बावजूद इसके, उन्होंने अपने पराक्रम, दूरदृष्टि और सेवा भाव से एक आदर्श शासन स्थापित किया। वे महिला नेतृत्व, प्रजावत्सलता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में अहिल्याबाई जी के विचार और कार्य पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समरसता, न्याय और सेवा को अपनाना चाहिए। गुरु साहेब जी ने यह भी कहा कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का एक सशक्त मंच हो सकता है – यह अहिल्याबाई होलकर जी ने सिद्ध किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष,सदस्यगण, अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आरंग क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button