छत्तीसगढ़रायपुर संभागव्यापार

Holi Special: जाम पर छलके जाम…अंगूर की बेटी, मिले न मिले…महासमुंद में होली पर 4 दिन में मदिरा प्रेमी गटक गए 11 करोड़ से अधिक की शराब, पढ़े पूरी खबर…

मनोहर सिंह राजपूत(महासमुंद)
महासमुंद। रंग-बिरंगे और मौज-मस्ती के त्यौहार होली में, इस बार महासमुंद जिले में शराब प्रेमियों ने जमकर जाम छलकाई। शराब प्रेमियों की शौक ऐसी मानो, 1990 में आई जीतेन्द्र और आदित्य पांचोली की फिल्म शिव राम का गाना “अंगूर की बेटी, मिले ना मिले” चरितार्थ हो। होली के पहले और होली के बाद मदिरा प्रेमियों ने इस बार जमकर जाम छलकाई है। केवल चार दिनों में महासमुंद जिले के शराब प्रेमी 11 करोड़ 67 लाख 53 हजार 828 रुपए के शराब गटक गए है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा 1 से 3 मार्च और होली के बाद 5 मार्च का है। जिले के देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में, अंग्रेजी और देशी शराब की बिक्री जमकर हुई है। जिससे आबकारी विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं वर्ष 2026 में माह जनवरी में 52 करोड़ 41 लाख, तो माह फरवरी में 48 करोड़ 26 लाख की शराब बिक्री की हुई है। हालांकि होली से पहले शराब की बिक्री में उछाल आना एक सामान्य बात है। माना जाता है कि लोग होली के जश्न में रंगने से पहले थोड़ा ‘रंग’ शराब प्रेमी अपने अंदर भी भर लेते है, इस दौरान शराब की मांग बढ़ जाती है और लोग झूमते नजर आते है।

Related Articles

Back to top button