रायपुर संभाग

ढिंढोरा24 की खबर का असर, जिले के तमाम उद्योग, कारखाने और खदानों में पर्यावरण, फैक्ट्री सुरक्षा, मजदूर, माइनिंग और परिवहन की होगी जांच, कलेक्टर विनय लंगेह ने जिला स्तरीय 7 विभागों की संयुक्त टीम का किया गठन

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
महासमुंद। महासमुंद जिले में एक बार फिर ढिंढोरा24 की खबर का असर हुआ है। सामाजिक सरोकार के लिए ढिंढोरा 24 ने जिले के उद्योगों कारखानों और खदानों में पर्यावरण के साथ सुरक्षा मानको की उड़ाई जा रही धज्जियों पर सवाल खड़ा किया था। खबर दिखाए जाने के बाद अब जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इसे गंभीरता से लिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लंगेह ने छ०ग० शासन, मंत्रालय, आवास एवं पर्यावरण विभाग, महानदी भवन के निर्देशानुसार जिले में स्थित वृहद उद्योगों, खतरनाक उद्योग, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में व माईन्स में खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों तारपोलिन/उपयुक्त सामग्री से सही तरीके से ढंके नहीं होने के कारण वायु प्रदुषण की स्थिति निर्मित होती है। साथ ही चिमनियों से धुएं छोड़े जाते है जिसकी जांच हेतु निर्देशित किया है।

VideoCapture 20240925 201710

इसके अलावा जिले में कई वृहद उद्योग स्थापित हैं जिनमें विनिर्माण तथा माईनिंग का कार्य किया जा रहा है। अतः नियमों का पालन एवं निगरानी हेतु जिला स्तरीय 7 विभागों का संयुक्त टीम का गठन किया है। जिसमे महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खनिज अधिकारी, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम पदाधिकारी, परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर
और निरीक्षक नापतौल विभाग शामिल है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त का अभिसरण करते हुए जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने आदेशित किया है।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button