छत्तीसगढ़राष्ट्रीयशिक्षा एवं रोजगार

महासमुंद में बरसते पानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतर आईं। अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने जिले के नया रावणभाठा मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया और बरसते पानी में भी डटी रहीं। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आज सुबह 11 बजे से ही जिले के पांचों ब्लॉकों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं नया रावणभाठा पहुंचने लगी थीं। देखते ही देखते मैदान महिलाओं से खचाखच भर गया। “संयुक्त मंच” के बैनर तले यह प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे वर्षों से सेवा दे रही हैं, लेकिन उन्हें न तो सम्मानजनक मानदेय मिल रहा है और न ही सामाजिक सुरक्षा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। हम बरसते पानी में भी अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार हमें मजबूर कर रही है कि हम सड़कों पर उतरें। धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अब देखना होगा कि सरकार उनकी मांगों पर क्या निर्णय लेती है।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button