अंतराष्ट्रीयछत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागराजनीतिरायपुर संभाग

महासमुंद में मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने लगाई गोपनीय क्लास, बंद कमरे में की वन-2-वन चर्चा, दावेदारों के टटोले नब्ज

मीडिया से चर्चा में भाजपा पर बरसी कुमारी शैलजा, कहा- जाति और धर्म की राजनीति करती है भाजपा, केंद्रीय एजेंसियों की कर रही दुरूपयोग

महासमुंद – कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा आज एक दिवसीय प्रवास पर महासमुंद पहुंची । महासमुंद पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश से प्रभारी कुमारी शैलजा का शहर में जगह-जगह पर कांग्रेसियों ने आतिशी स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सप्तगिरि उल्का व चंदन यादव लभरा स्थित न्यू सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर उन्होंने लोकसभा स्तरीय बैठक में शिरकत की। उन्होंने बंद कमरे में महासमुंद लोकसभा के आठ विधानसभा के जनप्रतिनिधियों से 121 चर्चा की। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव, आला कमान को मिले विधानसभा के फीडबैक, मौजूदा हालात, पार्टी के कार्य, सरकार के कार्य सहित कई बिंदुओं पर सभी से 121 चर्चा करते हुए समीक्षा की। साथ ही मिशन 2023 को लेकर महासमुंद लोकसभा के कांग्रेस कमेटी की स्थिति और दावेदारों के नब्ज़ टटोलने में जुटी रही। इस दौरान कुमारी शैलजा ने महासमुंद लोकसभा अंतर्गत धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद के आठ विधानसभा से आए जनप्रतिनिधियों से बात करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए।

IMG 20230825 WA0011

मीडिया से मुखातिब होते हुए कुमारी शैलजा ने लोकसभा स्तरीय बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि, हिमाचल, कर्नाटक जैसे राज्यों में करारी हार से भाजपा बौखला गई है, इसलिए केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। कुमारी शैलजा ने कहा की, भाजपा सिर्फ जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करती हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास करती है। भाजपा सभी काम को छुपा कर करती है, और कांग्रेस पूरी पारदर्शिता का साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि आज के चर्चा परिचर्चा में यह बात सामने आई है की, आगामी मिशन 2023 से 24 को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में काफी उत्साह व जोश है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। पूरी पारदर्शिता के साथ दावेदारों से मंगाए गए आवेदन पर विचार विमर्श कर, आगामी माह सितंबर में कांग्रेस के केंद्रीय कमेटी और चुनाव समिति के निर्णय के बाद पहले सप्ताह में ही सूची जारी करने की संभावना जताई। उन्होंने यह भी कहा कि, भाजपा जाति और धर्म के आधार पर चुनाव लड़ती है। इसलिए पहले प्रत्याशियों की सूची उन्होंने इसी आधार पर जारी की है। इसका नतीजा विरोध के सुर भी उठ रहे है। यही नहीं भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ईडी और आईटी के अलावा केंद्रीय जांच एजेंसियों का पूरी तरह से दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में कराए गए 5 साल के विकास और भाजपा के 15 साल के भ्रष्टाचार से जनता वाकिफ है। इसलिए कांग्रेस की लहर से भाजपा बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि, हम जाति धर्म के आधार पर नहीं बल्कि तालमेल बैठकर, एक सही, निष्पक्ष, एकजुट होकर काम करने वाले, समर्पित, सभी को लेकर चलने वाले प्रत्याशियों को मैदान पर उतारेंगे।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button