छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागराजनीतिरायपुर संभागसरगुजा संभाग

महासमुंद में मोर आवास-मोर अधिकार अभियान के तहत प्रदर्शन में भाजपा ने झोंकी ताकत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने कांग्रेस सरकार को घेरा

संसदीय सचिव निवास घेराव करने निकले भाजपाइयों के साथ पुलिस की हुई झूमाझटकी, संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने केंद्र सरकार के खिलाफ साधा निशाना, कहा- भाजपाई बहा रहे घड़ियाली आँसू

महासमुंद में आज मोर आवाज मोर अधिकार अभियान के तहत भाजपा का आज जंगी प्रदर्शन देखने को मिला। जिला मुख्यालय के लोहिया चौक मैं सैकड़ों की संख्या में भाजपा की नेता एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी, भाषणबाजी के साथ प्रदर्शन किया। भाजपा के इस एकदिवसीय प्रदर्शन में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपाइयों ने आवास योजना, शराब बंदी, कोल खनन, रेत खनन सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। गरीबों के अधूरे आवास को लेकर उन्होंने कहा कि, गरीबों पर अन्याय करने का काम भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। क्योंकि आवास बनने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मान और प्रतिष्ठा बढ़ता, इसलिए उन्होंने आवास योजना की राशि लौटा दी। उन्होंने कहा कि, यदि भूपेश सरकार को नाम की चिंता है, तो पीएम मोदी एक मंजिल का मकान बना कर दे रहे हैं, आप अपने नाम पर दो मंजिल का मकान बनवा कर गरीबों को दे दें। इसके साथ ही अरुण साव ने राज्य सरकार और स्थानीय महासमुंद विधायक पर भी जमकर तंज कसा!

IMG 20230220 232419 373

वहीं इस दौरान महासमुंद जिला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने राज्य के भूपेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बीजेपी के सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, राज्य की भूपेश सरकार लबरा, घोटालेबाज और भ्रष्ट सरकार है। 4 सालों में गरीबों के हक को छीन कर रखा है। 36 वादा करके सरकार में तो आ गई, लेकिन आने के बाद सरकार कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई है।

IMG 20230220 232419 516

धरना प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के निवास का घेराव करने निकले। विधायक निवास का घेराव करने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने बस स्टैंड के पास ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच जमकर झुमाझटकी भी देखने को मिला। इसी दौरान संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर भी अपने घर से बाहर निकल रोड के पास आ पहुंचे। भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने होते हुए एक दूसरे के खिलाफ जमकर घंटों नारेबाजी करते रहे। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई!

IMG 20230220 232418 906 1
IMG 20230220 232418 914

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ आम जनता को दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी परिपेक्ष में आज महासमुंद में भाजपा ने विधायक निवास के घेराव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व विधायक पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा शहर और मंडल के अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता धरना व रैली प्रदर्शन में उपस्थित रहे।

IMG 20230220 234616 173

संसदीय सचिव ने केंद्र सरकार के खिलाफ साधा निशाना, कहा- घड़ियाली आंसू न बहाएं भाजपाई

गौरतलब है कि विधायक निवास घेरने पहुंचे भाजपाईयों का संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर के अगुवाई में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग व सभापति बबलू हरपाल, पार्षद राजू चंद्राकर सहित अन्य कांग्रेसियों ने शरबत पिलाकर स्वागत किया। बाद इसके केंद्र में काबिज मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसजनों ने कहा कि, आवास योजना के मामले में विधायक निवास का घेराव करने के बजाय भाजपा नेताओं को दिल्ली जाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए।

IMG 20230220 234040 017
IMG 20230220 232418 680

आवास योजना को लेकर भाजपाईयों के विरोध प्रदर्शन पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि, भाजपाई इस मामले में घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। हकीकत यह है कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य को आबंटित 7 लाख 81 हजार 999 मकान बनाने के लक्ष्य को वापस ले लिया है। केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लंबित राशि को जारी नहीं किया जा रहा है। और योजना के लक्ष्य को पूरा नहीं करने का आरोप राज्य सरकार पर ही लगा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क का हिस्सा नहीं देने के साथ ही जीएसटी में लगातार कटौती कर रही है। माइनिंग रायल्टी की राशि भी नहीं दी ज रही है। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आवास योजना के मामले में भाजपा का विरोध महज दिखावेबाजी के सिवा कुछ नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि, भाजपाईयों को दिल्ली जाकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button