मनोरंजनरायपुर संभाग

महासमुंद के पंचशील क्लब वार्ड में महिलाओं ने आकर्षक हरे परिधान में सज-धजकर मनाया सावन उत्सव, पार्षद मनीष शर्मा ने किया नारी शक्ति सम्मान का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम में जमकर थिरकी महिलाएं

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
महासमुंद : शहर के पंचशील क्लब वार्ड क्रमांक 26 में रविवार को वार्ड के सक्रिय पार्षद मनीष शर्मा के द्वारा नारी शक्ति का सम्मान करते हुए सावन महोत्सव का आयोजन कराया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक की धर्मपत्नी प्रिया योगेश्वर राजू सिन्हा रही। वहीं अध्यक्षता वार्ड की सबसे बुजुर्ग मातृ शक्ति धापू बाई बाबूलाल चांडक ने की। जिनका आयोजन समिति और पार्षद ने शाल श्रीफल भेंटकर उनका स्वागत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती वंदना कर पूजा अर्चना कर की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रिया सिन्हा ने कहा कि, सावन के महीने को हमें पूरे हर्षोल्लास के साथ महोत्सव के रुप में मनाना चाहिए। पूर्व पार्षद श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा ने कहा कि, यह सावन का महीना हम महिलाओं का महीना होता है, जिसकी शुरुआत होते ही महिलाएं हरी-हरी चूड़ियां और हरी-हरी साड़ियां पहनकर अपने सारे सोलह श्रृंगार करके इस सावन महोत्सव को मनाती है। इस दौरान महिलाओं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने जमकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान म्यूजिक डांस, सम्बलपुरी सांग, आदिवासी सांग में महिलाएं जमकर कर थिरकी और सावन महोत्सव का लुफ्त उठाया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को पार्षद मनीष शर्मा ने पुरस्कार का भी वितरण किया। साथ ही पार्षद के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड की सभी महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button