छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

पिथौरा के बड़ेलोरम में हर घर जल योजना से ग्रामीणों के जीवन में आई खुशहाली, समय की बचत और रोजमर्रा के काम हुए आसान

महासमुंद। जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेलोरम में जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर जल योजना ने ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली लाई है। कभी पानी के लिए संघर्ष करने वाला यह गांव आज स्वच्छ और सहज पेयजल उपलब्ध होने पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
बड़ेलोरम के ग्रामीणजन बताते हैं कि पहले पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य अस्थायी स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक खपत होती थी। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी हैकृगांव के सभी 259 घरों तक नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुँच रहा है। इस परिवर्तन के पीछे मजबूत आधारभूत संरचना का निर्माण किया गया है। गांव में 60 किलोलीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण 93.17 लाख रुपये की लागत से किया गया। इसके साथ ही 3570 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई, जिससे हर घर तक पानी का निरंतर पहुंच रहा है। पहले से मौजूद 10 हैंडपंप और 1 पावर पंप भी जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
इस योजना की सफलता में ग्राम पंचायत की सक्रिय भूमिका रही है। सरपंच पदमा प्रधान और सचिव श्री सूरज साहू के मार्गदर्शन में जल प्रबंधन को प्रभावी रूप से लागू किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से 6 फरवरी 2026 को ग्राम बड़ेलोरम को हर घर जल प्रमाणित किया गया। इसके साथ ही गांव में संचालन एवं रखरखाव की व्यवस्था की गई है। ग्राम समिति द्वारा प्रत्येक परिवार से 60 रुपये प्रतिमाह जल उपयोग शुल्क लिया जा रहा है, जिससे पाइपलाइन, मोटर और अन्य व्यवस्थाओं का नियमित रखरखाव किया जा सके। गांव की हितग्राही नागबाई बताती हैं कि पहले पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी, लेकिन अब घर में ही नल से पानी मिलने लगा है। इससे उनके रोजमर्रा के कार्य आसान हुए हैं और समय की भी बचत हो रही है, जिसे अब वे अन्य उपयोगी कार्यों में लगा पा रही हैं। इस तरह जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्राम बड़ेलोरम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने पर ग्रामीणजनों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

Related Articles

Back to top button