छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

महासमुंद पालिका चुनाव में भाजपा में फूट, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने भरा निर्दलीय नामांकन, ठोकी अपनी ताल, कहा- छोटे कार्यकर्ताओं के हक पर डाका डालने वालों को जनता सिखाएंगी सबक

महासमुंद। नगर पालिका महासमुंद के चुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशीयों का ऐलान कर दिया है। पूर्व विधायक और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहे डॉक्टर विमल चोपड़ा को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन इस ऐलान के बाद पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने बगावत कर दी है। उन्होंने आज अपना नामांकन‌ भी दाखिल कर दिया है। प्रकाश अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल करने रैली के साथ पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि, मैं डॉ. विमल चोपड़ा को जानता भी नही हूं। साथ ही कहा कि, डॉ. चोपड़ा को नगरपालिका का टिकट देना, कॉलेज के विद्यार्थी को पहली कक्षा में पढ़ाई करने जैसा है। वो बड़े नेता हैं, उनको नगरपालिका का चुनाव नही लड़ना चाहिए था। लेकिन इस बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button