खेलछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जया साहू, पद्मा साहू एवं लक्ष्मण ने जीता स्वर्ण पदक, वैशाली ने रजत पदक एवं सत्यभामा ने कांस्य पदक जीता

महासमुंद – 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन कोंडागांव में 28 से 31 अगस्त तक आयोजित किया गया जिसमें रायपुर संभाग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी एवं दल के साथ प्रशिक्षक व मैनेजर व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, ऋषि कपूर साहू, कमला मांझी शामिल रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले से 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 5 खिलाड़ियों ने मेडल जीतने में सफल रहे। जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जीते 05 पदक  – रिकर्व राउंड अंडर 19 बालिका वर्ग में जया साहू पिता सोमनाथ साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं सत्यभामा पिता मोतीराम साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में अंडर 19 में पदमा साहू पिता बेदराम साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं नवलीन कौर पिता अरविंद छाबड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इंडियन राउंड बालिका वर्ग अंडर 17 में वैशाली साहू कन्या शाला बागबाहरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इंडियन राउंड बालक वर्ग अंडर 14 में लक्ष्मण चंद्राकर ने  प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं तुकेश खोपली विद्यालय ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में नियमित अभ्यास करते हुए खेल कौशल का विकास कर राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे हैं। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने पर सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर छात्रवास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर, पिरित साहू, अरविंद छाबड़ा, भोपाल सिंह बंजारा प्राचार्य खोपली, प्राचार्य सेजेश बागबाहरा, प्राचार्य आशीबाई गोलछा कन्या शाला बागबाहरा, संजय पटेल, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर साहू, हिरेंद्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, रिंकल बग्गा, भोज राम साहू, खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद के सभी खिलाड़ी, बॉल आश्रम बिहाझर के सभी खिलाड़ी व समस्त स्टॉफ, माता पिता इत्यादि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button