छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

जांजगीर-चाम्पा में किसान महोत्सव का आयोजन, IBC24 के स्टार एंकर श्रवण तम्बोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मिला सम्मान

रायपुर। जांजगीर-चाम्पा के बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में ‘किसान महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात कवि व गीतकार मीर अली मीर थे, जबकि सांसद कमलेश जांगड़े ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संजय शेखर, छग राज्य हथकरघा संघ के अध्यक्ष भोजराज देवांगन और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल शामिल थे।
इस अवसर पर 9 किसान, 9 पत्रकार और धरोहर के लिए पुरानी सामग्री भेंट करने वाले 9 लोगों समेत 32 लोगों का सम्मान किया गया। जिनमें IBC24 के स्टार एंकर श्रवण तम्बोली को भी पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एंकर श्रवण तंबोली ने पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किए जाने पर कहा कि वे इस सम्मान से अभिभूत हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, यह सम्मान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वे इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे भी बेहतर काम करने की बात कही
महोत्सव में किसानों ने ‘नंदा जाहि का रे…’ का मंचन किया और बांस गीत की प्रस्तुति दी। किसान महोत्सव को लेकर किसानों में गजब का उत्साह दिखा।

Related Articles

Back to top button