छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

महासमुंद के 105 ग्राम पंचायतों में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के लिए चला महाभियान, एक ही दिन में 5 हजार से अधिक परिवारों का किया गया सर्वे

100 से अधिक कर्मचारियों ने फील्ड में उतरकर संभाला काम

महासमुंद – महासमुंद जिले में बीते 1 मार्च से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के काम शुरू किया गया है। जिसे 30 अप्रैल तक पूरा करने प्रशासनिक अमला अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। बीते मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने इसकी समीक्षा करते हुए समय-सीमा में सर्वे का काम पूरा करने निर्देशित किया था। जिसके बाद अब पूरे जिले सहित महासमुंद ब्लॉक में भी आर्थिक सर्वेक्षण का काम युद्ध स्तर पर जारी है। जिसे और तेज गति देने के लिए महासमुंद जनपद सीईओ निखत सुल्ताना ने ब्लॉक के 105 ग्राम पंचायतों में बुधवार को सर्वेक्षण को लेकर महाभियान चलाया।

IMG 20230413 WA0004

इस महाभियान के तहत एक ही दिन में 5 हजार से अधिक परिवार का आर्थिक सर्वेक्षण किया गया है। महासमुंद ब्लॉक में कुल 58875 परिवारों का सर्वे किया जाना है जिसके एवज में अब तक 25045 परिवार का सर्वे का काम पूरा हो गया है। यानी 12 दिनों में ही लगभग 50 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। जनपद सीईओ निखत सुल्ताना ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस महाभियान को पूरा करने के लिए उसके साथ साथ ब्लॉक के सीडीपीओ, बीईओ, एबीईओ, सुपरवाइजर, संकुल समन्वयक, एव्हीएफओ, आरईओ, एसईडीओ, मनरेगा के टेक्नीशियन, और करारोपण अधिकारियों को मिलाकर कुल 100 से अधिक कर्मचारियों ने फील्ड में उतरकर काम को संभाला। इस महाभियान को पूरा करने 268 प्रगणक दलों के द्वारा सर्वेक्षण का काम पूरा किया गया। सर्वे का लक्ष्य इस महाभियान के बाद 12 दिनों में अब तक लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 20 अप्रैल तक लक्ष्य को पूरा करने का टारगेट रखा गया है।

IMG 20230413 WA0005

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद 1 अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023 शुभारम्भ हुआ है। महासमुंद जिले में 2,84,540 ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों का सर्वेक्षण का काम किया जाना है। इसमें बागबाहरा के 53,833, बसना के 54,046, महासमुंद के 58,875, पिथौरा के 64,862 और सरायपाली विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के 52,924 परिवार शामिल है।
इस प्रकार जिले में कुल 2,84,540 परिवारों के सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण किया जाना है। जिले के 551 ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण के लिए 135 सुपरवाईजर, 1476 प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है। जो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रपत्र, एप्प के माध्यम से सर्वे का काम कर रहें हैं। यह कार्य आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। सर्वेक्षण में विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही भी नवीन सूची में शामिल हो पायेंगे। हितग्राहियां को पात्रता के अनुसार योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button